Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedददरेजी आंती पथ के ददरेजी मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक...

ददरेजी आंती पथ के ददरेजी मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की हुई मौत



कोंच। ददरेजी आंती पथ के ददरेजी मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत रविवार के सुबह हो गई। जानकारी अनुसार ग्राम साहोपुर थाना टिकारी निवासी सुमित्रा देवी उम्र 50 वर्ष पति जयराम रजक अपने पुत्र विकास कुमार के साथ आंती जा रहे थे। वहां बीते दिनों सर्पदंश से महंगु रजक के पुत्र की मृत्यु बीते दिनों हो गई थी। जहां बाइक सवार लोग शोकाकुल परिवार से मिलने जा रहे थे। तभी ददरेजी मोड़ के समीप संतुलन खो जाने से बाइक सवार महिला गिर गई और घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सक ने नब्ज टटोलने की कोशिश की तभी उक्त महिला की मौत हो गई। समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज गया भेजा जा रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!