Friday, October 9, 2026
HomeBiharदशहरा को लेकर चाकन्द थानाध्यक्ष ने पूजा स्थलों का लिया जायजा

दशहरा को लेकर चाकन्द थानाध्यक्ष ने पूजा स्थलों का लिया जायजा

बेलागंज। दशहरा पर्व पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चाकन्द थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने गुरुवार की शाम पूजा स्थलों का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने चाकन्द बाजार पटवा टोली, रसलपुर और बाथोशरीफ आदि पूजा स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थापकों से बातचीत कर उनसे विचार विमर्श किया और पूजा के दौरान उक्त स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किए जाने पर चर्चा की। थानाध्यक्ष ने पूजा व्यवस्थापकों को पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूजा के दौरान शांति व्यवस्था और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील क्षेत्रीय लोगों से की है। थानाध्यक्ष ने इस दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समुदाय विशेष से मिलकर सहयोग की अपील किया।

Most Popular

error: Content is protected !!