Monday, October 26, 2026
HomeBiharदशहरा पर्व को लेकर चाकन्द थाने में शांति समिति की बैठक

दशहरा पर्व को लेकर चाकन्द थाने में शांति समिति की बैठक


बेलागंज। दुर्गा पूजा पर क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर सोमवार को चाकन्द थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।आयोजित बैठक में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का सहयोग अपेक्षित है। साथ हीं दुर्गा पूजा पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों पर सख्त निगाह रखा जाएगा। पूजा समारोह में गड़बड़ी उत्पन्न करने वाले तत्वों से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगी। उन्होंने पूजा समितियों से जुड़े लोगों से कहा कि किसी भी हाल में डीजे का उपयोग नहीं करना है। बैठक की अध्यक्षता एएसपी ने की। जबकि मौके पर एसएचओ अवध किशोर,अपर थानाध्यक्ष रामाशीष सिंह,एसआई श्वेता कुमारी, युवा समाजसेवी मो.वसीम अंसारी,डॉ रामानंद प्रजापत, पूर्व मुखिया राशिद कादरी,दिनेश प्रसाद, सुभाष कुमार सिंह,माले नेता लोहा सिंह, सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!