Sunday, October 25, 2026
HomeBiharदुर्गापूजा ड्यूटी के दौरान बर्दी में डांस पड़ा भारी,एसएसपी ने किया निलंबित।

दुर्गापूजा ड्यूटी के दौरान बर्दी में डांस पड़ा भारी,एसएसपी ने किया निलंबित।

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती को सोशल मीडिया के माध्यम से एक पुलिस कर्मी का वर्दी में डांस करते हुए वीडियो प्राप्त हुआ था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी को जांच हेतु निर्देशित किए।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित किया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलीपुर थाना के सशस्त्र बल के सिपाही-1526/विश्वनाथ प्रताप को ग्राम सादोपुर पूजा पंडाल में तैनात किया गया था किन्तु वे अपने कर्तव्य से विमुख होकर ग्राम मदारपुर में एक मंच के नीचे वर्दी में डांस कर रहे थे।
जांचोपरांत प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री भारती द्वारा उक्त सशस्त्र बल के सिपाही को अपने कर्तव्य के दौरान लापरवाही बरतने तथा वर्दी की मर्यादा भंग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कारवाई प्रारंभ की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!