Home Bihar दुर्गियाना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में लाई जा रही विदेशी शराब यार्ड में उतारकर माफिया फरार, आरपीएफ ने किया जब्त
Bihar

दुर्गियाना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में लाई जा रही विदेशी शराब यार्ड में उतारकर माफिया फरार, आरपीएफ ने किया जब्त

Share
Share

गया शुक्रवार को गया यार्ड ड्यूटी में तैनात प्र. आ. चंद्रिका सिंह एवं प्र. आ. हृदयानंद यादव ने दुर्गियाना एक्सप्रेस से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है।
गया आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गश्ती व अपराधिक निगरानी के क्रम में 12358 DN (दुर्गियाना एक्सप्रेस) यार्ड में बहुत ही धीमी गति से निकली तो निकलने के पाश्चात्य कि.मी. 471/27- 29 के मध्य दो लावारिस बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर उनि जावेद एकबाल मौके पर पहुंचे। बैग की तलाशी लेने पर आसमानी रंग के पिट्ठू बैग में 136 अदद अंग्रेजी शराब 8PM प्रत्येक पैकेट 180ml का कुल 24.480 लीटर सभी उत्तर प्रदेश निर्मित बरामद हुए तथा ग्रे रंग के पिट्ठू बैग में 30 अदद अंग्रेजी शराब आफ्टर डार्क ब्लू, प्रत्येक बोतल 180ml का कुल 05.400 लीटर सभी उत्तर प्रदेश निर्मित तथा 06 अदद अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग प्रत्येक बोतल 180ml का कुल 01.080 लीटर सभी उत्तर प्रदेश निर्मित बरामद हुए। उन्होंने बताया दोनों बैग से कुल 30.96 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुए।  अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया। उप निरीक्षक जावेद एकबाल के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी गया में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज की गई है। जप्त शराब की बाजार मे कीमत तो काफी मानी जाती है लेकिन सरकारी तौर पर इसकी कीमत ₹22,980 आंकी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!