Monday, October 26, 2026
HomeBiharदुर्घटना के लिए जिम्मेवार ऑटो चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्घटना के लिए जिम्मेवार ऑटो चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार



प्रो0 मिथिलेश्वर सिंह वरीय संवादाता प्यारा बिहार 

बेलागंज। स्थानीय थाना पुलिस ने सोनपुर गांव के पास बेलागंज -टिकारी सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को धक्का मारकर भागने वाले ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके ऑटो को भी जब्त कर लिया है। ट्रेनी डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि ऑटो चालक सोनपुर गांव के एक व्यक्ति को धक्का मारकर भाग रहा है। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस दुर्घटना में घायल व्यक्ति की शिकायत पर ऑटो चालक को गिरफ्तार करने के साथ उसके रिश्तेदारों ऑटो को जब्त कर लिया गया है।ऑटो चालक बेलागंज थाने के शंकरपुर का चंदन कुमार बताया जाता है।

Most Popular

error: Content is protected !!