Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharदो बंद घर में अज्ञात चोरों ने किया चोरी, 30 लाख की...

दो बंद घर में अज्ञात चोरों ने किया चोरी, 30 लाख की संपत्ति किया हाथ साफ।

बेलागंज थाना क्षेत्र में नहीं रुक रही चोरी की घटना।



बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बीते रात दो बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां अज्ञात चोरों ने 30 लाख की संपत्ति चोरी करने में सफल रहा। इस संबंध पीड़ित महिला शोभा देवी ने बताएं कि अज्ञात चोरों ने 25 लाख के संपत्ति चोरी कर लिया है मेरे घर से बक्सा गोदरेज लॉकर सभी को तोड़कर लगभग 25 लाख की संपत्ति को चोरी कर लिया है। जो इसको लेकर थाने में भी आवेदन देने की बात कहा है। वहीं पीड़ित अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 5 लाख की संपत्ति चुराकर भागने में सफल रहा है। इस संबंध थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना गुरुवार एवं शुक्रवार के मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे की बताई जाती है। फिलहाल डॉग स्कॉट के टीम ने जांच की है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!