Saturday, October 24, 2026
HomeBiharधूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बेलागंज। देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस बेलागंज और नगर प्रखंड क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर बेलागंज और चाकन्द थाने में थानाध्यक्ष क्रमशः ट्रेनी डीएसपी सदानंद कुमार और अवध किशोर, चाकन्द पैक्स भवन में अध्यक्ष राकेश कुमार सोलंकी एवं पैक्स प्रबंधकारणी समिति के उर्मिला देवी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, खुश्बू अग्रवाल, रामजी सिंह, दिनेश पासवान, अर्चना और रविन्द्र प्रजापत ने संयुक्त रूप से, भीखनपुर मिडिल स्कूल में प्रधान शिक्षक संजय कुमार सिंह,प्लस टू आजाद हाईस्कूल में सचिव डॉ एस सब्बाउद्दीन और प्राचार्य एस नेयाजउद्दीन,एम डब्ल्यू मिशन स्कूल में सचिव वसीम अंसारी,शहबाजपुर किसान स्मृति भवन में स्वतंत्रता सेनानी रामजन्म सिंह और पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसकी भावपूर्ण सलामी दी।

Most Popular

error: Content is protected !!