Friday, October 23, 2026
HomeBiharनंदवंशी समाज के सदस्यो ने गरीब विधवा महिला परिवार को दिया मकर...

नंदवंशी समाज के सदस्यो ने गरीब विधवा महिला परिवार को दिया मकर संक्रांति पर्व पर खाद्य सामग्री


फतेहपुर (गया )फतेहपुर प्रखंड के पोवा गांव निवासी गरीब विधवा महिला सुनैना देवी के घर पर पहुंचकर नंदवंशी चेतना मंच के सदस्यों ने मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर  दही चूड़ा तिलकुट सहित अन्य खाद्य सामग्री एवं कुछ नगद आर्थिक सहायता प्रदान की |विदित हो कि विधवा सुनैना देवी के पति स्व छोटू शर्मा की आकस्मिक निधन 10वर्ष पुर्व हो गया था इस परिस्थिति में तीन लड़कियों का पालन पोषण का भार विधवा पर आन पड़ा था |स्थानीय सरकारी विद्यालय में रसोइया का कार्य कर किसी तरह अपने बेटियों के शिक्षा दीक्षा के साथ पालन पोषण करते हुए एक बड़ी बेटी सोनी की शादी कर दी है,अब वे अपनी दो बेटी अन्नू कुमारी 21वर्ष एवं तन्नू कुमारी 12वर्ष का पालन पोषण किसी तरह कर रही है|
इस परिस्थिति में नंदवंशी चेतना मंच के सदस्यों ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया हैँ |
इस मौके पर नंदवंशी चेतना मंच के प्रखंड एवं जिला के सदस्य मनोज नंदवंशी, मिथलेश नंदवंशी, भिखारी नंदवंशी, जनार्दन नंदवंशी, अनंत नंदवंशी, मीडिया प्रभारी प्रभाकर नंदवंशी,ललन नंदवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे |
फोटो विधवा सुनैना देवी एवं उसके दो बेटी अन्नू एवं मन्नू

Most Popular

error: Content is protected !!