Friday, October 23, 2026
HomeBiharनिर्वाचन कार्य को लेकर बीडीओ ने सभी राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष...

निर्वाचन कार्य को लेकर बीडीओ ने सभी राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

वज़ीरगंज।आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की सफलता को लेकर वज़ीरगंज बीडीओ प्रभाकर सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके बीडीओ ने सभी राजनीतिक  दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से पंचायत वार बूथ लेबल एजेन्ट की नियुक्ति कर उनकी सूची प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराएं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इसी प्रकार दावे/आपत्तियां 28 नवंबर तक कर सकेंगे। दावे/आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी वर्ष 2025 को किया जाएगा। बैठक में प्रखंड निर्वाचन प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह सहित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, जदयू के दिनेश सिंह,राजद के दिनेश प्रसाद यादव,भाजपा के संजय सिंह सीपीएम के शम्भू शरण शर्मा, सीपीआई के राजकुमार शर्मा व अन्य पार्टी के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!