Wednesday, September 16, 2026
HomeBiharपंप सेट पर पानी पीने गई मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 58...

पंप सेट पर पानी पीने गई मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 58 वर्षीय आरोपी पर प्राथमिकी

कोंच। थाना क्षेत्र के माना बीघा गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोंच थाना पुलिस ने 58 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, बच्ची पंप सेट की ओर पानी पीने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन कोंच थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 74 सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!