Tuesday, October 27, 2026
HomeBiharपानी से भरे बाल्टी में डूबकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

पानी से भरे बाल्टी में डूबकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

वजीरगंज । मीरगंज निवासी स्व दिनेश सिंह की डेढ़ वर्षीय नातिन की मौत शनिवार को संध्या पहर घर में खेलने के दरम्यान पानी से भरे बाल्टी में डूबकर हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उसकी मां प्रिया कुमारी अपने तीन में से दो बच्चीयों के साथ मायके में आयी हुई है। लगभग पौने चार बजे बच्ची रीया कुमारी पानी से भरे बाल्टी में झांकने के दरम्यान उसी में गीर पड़ी, जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया। जब बच्ची की खोज शुरू हुई तो वह बाल्टी में डूबी पायी गयी, जिसे आनन – फानन में इलाज के लिये अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उसके अन्य परिजन और ग्रामीण जुटे तथा सांत्वना दिया। उसका पैतृक गांव बिहार शरीफ का घोसरामा है, जहां से उसके पिता विकास कुमार भी दौड़े आये। माता – पिता सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया।

Most Popular

error: Content is protected !!