Sunday, October 25, 2026
HomeBiharपुलवामा हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

पुलवामा हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

शेरघाटी। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शुक्रवार को केके कंपटेटिव क्लॉसेज के द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यह दिन देशभर में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

14 फरवरी 2019 को हुए इस कायराना हमले में 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। शेरघाटी थाना मोड़ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में थानाध्यक्ष अजीत कुमार एवं कुंदन कुमार ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और हम सभी को देश की एकता बनाए रखनी होगी।

कार्यक्रम में थाना पुलिस कर्मियों सहित अरविंद कुमार, रमेश पासवान, राजेश पासवान, अरुण पासवान, अनिल कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।इस श्रद्धांजलि सभा मे अमित कुमार, दिनेश कुमार, संतोष कुमार,गुड्डू कुमार,अरुण कुमार, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, बसंत कुमार, प्रवीन कुमार, प्रिंस कुमार, पवन कुमार, पिंटू कुमार, शशि सिंघानियां, रमेश कुमार आदि शामिल थे.

Most Popular

error: Content is protected !!