Friday, October 23, 2026
HomeBiharपुलिस ने अभियुक्तों को भेजा जेल जानें किस मामले में

पुलिस ने अभियुक्तों को भेजा जेल जानें किस मामले में


गया।चाकन्द थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मौलवी चक गांव में चार महीने पूर्व हुए मार-पीट और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी बनाए गए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी के निर्देश पर लंबित कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चाकन्द थानाध्यक्ष अवध किशोर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ मौलवी चक गांव में छापामारी किया गया।जहां छापामारी में मार-पीट और हत्या के प्रयास में नामजद अभियुक्त बनाए गए उदय यादव और रौशन यादव को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!