Friday, October 23, 2026
HomeBiharपुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक की लाश

पुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक की लाश

बेलागंज। थाना पुलिस ने रविवार की सुबह डीहा-श्रीपुर फल्गु नदी से एक एक व्यक्ति का लाश बरामद किया है। बरामद लाश की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुआ है। फल्गु नदी में लाश बरामदगी की खबर पर आस-पास के गांवों के लोग भारी संख्या में जुट गए। पुलिस ने वहां उपस्थित लोगों से लाश की पहचान कराईं। लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।इस तथ्य की पुष्टि करते हुए ट्रेनी डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के डीहा-श्रीपुर के पास फल्गु नदी से अज्ञात 40वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!