Sunday, December 7, 2025
HomeUncategorizedपुलिस ने 50हजार के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस ने 50हजार के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

गया। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधिक मामलों में संलिप्त एक अपराधी को गया शहर के लोको कॉलोनी  में एनकाउंटर के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी पर प्रशासन की ओर से 50 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि सिटी एसपी के निर्देश पर वजीरगंज डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना मिली कि गया शहर डेल्हा थाने के बैरागी मुहल्ले के लोको कॉलोनी में पुलिस से पिस्टल और बाइक लूट में वांछित  प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी  देखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस बल को देख जवानों पर फायरिंग करते हुए प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रहलाद मांझी को पैर में गोली लगी। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी मुफस्सिल थाना पहड़तली के सुरेन्द्र मांझी का बेटा है। गिरफ्तार प्रहलाद मांझी डायल 112पुलिस टीम से पिस्टल और बाइक लूटने, ईश्वर चौधरी रेलवे हाल्ट के पास लूट के अलावा मुफस्सिल और बुनियादगंज थाने में एक दर्जन अपराधिक घटनाओं में पुलिस के लिए वांछित रहा है। प्रहलाद मांझी जिले में टाॅप टेन अपराधियों में शामिल है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

Most Popular

error: Content is protected !!