Monday, October 26, 2026
HomeBiharपेपर लीक के मुद्दे पर राहुल गांधी पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा

पेपर लीक के मुद्दे पर राहुल गांधी पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा

मैं राहुल गांधी नहीं हूं जो खड़े होकर भाषण दूंगा, राजस्थान में 5 साल कांग्रेस की सरकार होते हुए भी सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए, इसके लिए उन्होंने क्या किया?

पटना। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर बापू सभागार में बिहार से आए लगभग 20 हजार युवा को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप कई लोगों ने हमसे सवाल पूछा कि मैं पेपर लीक पर बोलता क्यों नहीं हूं? मैं पेपर लीक पर नहीं बोलूंगा, मुझे आप राहुल गांधी समझते हैं? मैं खुद चौथी टौला में पत्थर की मस्जिद के लॉज में 2 बरस रहे हैं, मैं जानता हूं छात्र जीवन में जीवन जीने में कितना कष्ट होता है। मैं भी टिफिन का दाल-रोटी खाया हूं। समोसा खाना हो या चाय पीना इसके लिए सड़क के किनारे लायन में खड़े रहे हैं, मुझे पता है यह कितनी पीड़ादायक होती है।

*चौथी टौला के पत्थर की मस्जिद के लॉज में 2 बरस मैंने जीवन काटे हैं, चाय-समोसा के लिए सड़क किनारे खड़ा रहा हूं, मुझे छात्रों की पीड़ा का समझ है: प्रशांत किशोर*

ये जो नेता खड़ा होकर कह रहे हैं कि पेपर लीक हो गया, और आपको लग रहा है कि यही मेरा रहनुमा है ये मेरा भाग्य सुधारेगा! तो आप गलत सोच रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले राजस्थान में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुआ। उस राज्य में किसकी सरकार थी? उस राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। अभी भाजपा वाले आए हैं इन्होंने NTA बनाया है, कुछ दिन पता चला 4 ही सेंटर से सभी टॉपरों के नाम आ गए। बिहार में तो इसका कोई सेन्टर ही नहीं था। तो कैसे रोजगार मिलेगा आप मुझे बताएं?

Most Popular

error: Content is protected !!