Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedप्रेम ज्वेलर्स दुकान में लुट की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस...

प्रेम ज्वेलर्स दुकान में लुट की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

गया। जिले इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में लूटपाट की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल किया है. बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद इमामगंज डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिसमें सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि बुधवार की सुबह में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार मे स्थित प्रेम ज्वेलर्स सोना चांदी की दूकान में पांच- छह अपराध कर्मियों के द्वारा लूट-पाट की घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर थाना क्षेत्र के पकरी गुरिया गांव के पास डकैती की योजना बनाने के लिए एकत्रित होने वाले है. सूचना की जानकारी मिलने के बाद इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई. जिसके उपरांत वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई के लिए इमामगंज थाना की पुलिस एवं एसटीएफ जवानों की एक टीम के द्वारा तत्काल संयुक्त छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान इमामगंज थाना क्षेत्र के पकरी गुरिया गांव के नजदीक इमली वृक्ष के पास जब पुलिस के जवान पहुंचे तो सड़क के किनारे 5- 6 लोग समूह बनाकर खड़े थे. वहां पर दो बाइक भी बगल में लगा हुआ था. उनलोगों की नजर जब पुलिस पर पड़ी तो सभी लोग वहां से भागने लगे. जवानों ने दौड़ा कर चार बदमाशों को पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल हो गये. पुलिस के पकड़ में आये बदमाशों में इमामगंज थाना क्षेत्र के मदसारी गांव के रहने वाले रविरंजन कुमार, औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के रहने वाला मिपुंजय कुमार उर्फ सन्नी सिंह, गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर- 1 दुल्हिनगंज के रहने वाले  प्रकाश कुमार एवं गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर- 1 दुल्हिनगंज के रहने वाले अजय कुमार सामिल है. सिटी एसपी ने बताया कि पुछताछ के दौरान सभी के द्वारा बताया गया कि ये लोग पूर्व की योजनानुसार रानीगंज बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में डकैती करने हेतु एकत्रित हुए थे. इस संदर्भ में पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है. आरोपितों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा है. बदमाशों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल एवं दो काला रंग का होंडा साइन  बाइक बरामद किया गया है. प्रेस वार्ता में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बीरेंद्र पासवान, इमामगंज थाना अध्यक्ष अमित कुमार, अपर थानाध्यक्ष रास बिहारी प्रसाद, एसआइ चंदन कुमार, योगेंद्र पाल सहित जवान मौजूद थे.
गिरफ्तार बदमाशों पर दर्ज है विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज है

Most Popular

error: Content is protected !!