Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedबच्चों को दांतों की देखभाल करने की दी गई जानकारी, मुफ्त में...

बच्चों को दांतों की देखभाल करने की दी गई जानकारी, मुफ्त में किट भी दिया गया

गया।शुक्रवार को इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी द्वारा एक डेंटल चेकअप कैंप कार्यक्रम का अयोजन माध्यमिक कन्या विद्यालय पितामहेश्वर में किया गया। बच्चों को दांतों की सफाई के साथ साथ किस प्रकार हम दांतों की देखभाल करेंगे, इसके बारे में दंत चिकित्सक डॉ. सुप्रिया गुप्ता ने बताया। बच्चों को ओरल हेल्थ से जुड़े कई जानकारियां दी गई। उनका मुफ्त  में चेकअप भी किया गया। अंत में क्लब द्वारा डेंटल किट दिया  गया। कार्यक्रम अध्यक्षा मुक्ता अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें क्लब की सदस्य पीपी आशा मित्तल, कोषाध्यक्ष शोभा कंधवे, अनिता अग्रवाल,निशा भदानी और संपादिका प्रीति कुमारी उपस्थित थीं।

Most Popular

error: Content is protected !!