Monday, October 26, 2026
HomeBiharबाँकेबाज़ार पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत 35 लीटर महुआ शराब के साथ एक...

बाँकेबाज़ार पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत 35 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।



पुलिस जीप को देख शराब कारोबारी भागने के दरम्यान हाथ फ्रेक्चर हुआ होस्पिटलाइज।


शेरघाटी।बांके बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमह गोविंदपुर गाँव के करीब से पुलिस ने महुआ शराब के साथ  मोटरसाइकिल समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के डुमरीगढ़ गाँव निवासी जुगेश मंडल के पुत्र कंचन कुमार के रूप में किया गया है। इस संबंध में बाँकेबाज़ार थानाध्यक्ष विनय चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल से एक स्थान से दूसरे स्थान महुआ शराब लेकर जा रहा था। पुलिस को देख मोटरसाइकिल को छोड़ कर भागने के प्रयास में गिर गया जिसके कारण युवक का हाथ फ़्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने घटना स्थल से 35 लीटर महुआ शराब के साथ मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया है। पुलिस बल के द्वारा युवक को बाँकेबाज़ार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती करवाया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!