Saturday, October 24, 2026
HomeBiharबांकेधाम मंदिर परिसर में श्रद्धालु की मौत, व्यवस्था में लापरवाही का आरोप

बांकेधाम मंदिर परिसर में श्रद्धालु की मौत, व्यवस्था में लापरवाही का आरोप

बांकेबाजार।बांकेबाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित बांकेधाम मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान झारखंड के चतरा जिले के कसमार गांव निवासी पंकज गुप्ता (पारा शिक्षक) की गिरने से मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक वे अपनी पत्नी अमृता गुप्ता के साथ पूजा करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में खड़े होने के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गए, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

पत्नी अमृता गुप्ता ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन मंदिर समिति और वनकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण देर तक कोई सहायता नहीं मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पंकज गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के भाई सतीश प्रसाद गुप्ता ने मंदिर समिति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पेयजल, चिकित्सा शिविर और सुरक्षा के समुचित प्रबंध होते तो उनके भाई की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने भी वन समिति पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Most Popular

error: Content is protected !!