Saturday, October 24, 2026
HomeBiharबाइक सवार युवक को ट्रैकटर में धक्के से हुई मौत

बाइक सवार युवक को ट्रैकटर में धक्के से हुई मौत

कोच।आंती के बाइक सवार युवक का ट्रैक्टर में ठोकर लगने से कियाखाप गांव के पास रविवार के शाम 7 बजे मौत हो गई। वहीं, एक घायल युवक को रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रफीगंज शिवगंज पथ के कियाखाप गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में शिवगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मारा। जिसमें आंती थाना के आंती गांव निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार मृतक के चचेरा भाई 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ गोलू घायल हो गया। डायल 112 की टीम ने मृतक एवं घायल युवक को सीएचसी रफीगंज भेजा। जहां, घायल युवक को औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है और उसकी स्थिति चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता इंद्रदेव चौधरी, चचेरा भाई शैलेंद्र कुमार चौधरी एवं अन्य ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!