Friday, October 23, 2026
HomeBiharबागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति...

बागेश्वरी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

गया से देवब्रत मंडल

गया-मानपुर रेलखंड के बीच नार्थ आउटर केबिन (बागेश्वरी गुमटी) के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के परिजन शव अपने साथ ले गए।
घटना के बारे में बताया गया कि रविवार की सुबह बागेश्वरी गुमटी के नजदीक रेलवे लाइन पार करने के क्रम में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान लोगों ने कर ली। जिसकी सूचना परिजनों को मिल गई। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेते चले गए। बताया जा रहा है कि मृतक बागेश्वरी मोहल्ले के निवासी थे। जिनके तीन पुत्र हैं। मृतक का एक पौत्र है। जो कि संजय नगर, छोटकी नवादा में रहता है।
हालांकि इस घटना की जानकारी रेल थाना तक पहुंचने से पहले ही शव को उनके परिजन ले गए।

Most Popular

error: Content is protected !!