Monday, October 26, 2026
HomeBiharबाजार घूमने गया दंपति घर में हो गई लाखों की चोरी

बाजार घूमने गया दंपति घर में हो गई लाखों की चोरी

बेलागंज ।बेलागंज थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी (पेट्रोल पंप के पीछे ) बाजार घूमने गए दंपति के घर से लाखों की चोरी हो गई पीड़िता रवि रंजन कुमार उम्र 39 वर्ष पिता स्वर्गीय परशुराम शर्मा ने बताया कि मैं श्रीनगर में सीआरपीएफ के पद पर कार्यरत हूं कल रात 8:30 की करीब की दंपति अपनी बेटी और बेटे के साथ बेलागंज बाजार घूमने गए थे और मां बेला बेल्हाडी मोड़ के पास पूजा करने गई थी इसी समय अज्ञात चोरों ने मेरे घर में घुसकर घर के अंदर रख गोदरेज में से एक सोने का रिंग एक चैन दो बजरंगबली एक कान का टॉप एवं 350 रुपया नगद पर हाथ साफ कर दिया, जब मेरी पत्नी मंदिर से आई तो देखी कि घर के अंदर कपड़ा बिखरा हुआ है एवं गोदरेज खुला पड़ा है तो उसमें तुरंत मुझे फोन करके बुलाया हमने तुरंत सूचना बेलागंज थाना को दी, बेलागंज प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताएं कि तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दीया है।

Most Popular

error: Content is protected !!