Monday, October 26, 2026
HomeBiharबाल विवाह व महिला हिंसा से मुक्त होगा भारत, चल रहा अभियान

बाल विवाह व महिला हिंसा से मुक्त होगा भारत, चल रहा अभियान

गया। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के नेतृत्व में बाल विवाह उन्मूलन व महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत सभी प्रखंड स्तर पर जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम,वन स्टॉप सेंटर, पंचायत, आंगनबाड़ी सेंटर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन तथा कुछ एन जी ओ के माध्यम से इस अभियान को विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके इस अभियान को पुर्ण रुप से सफल करके गया जिला के साथ साथ पुरे भारतवर्ष को बाल विवाह मुक्त और महिला हिंसा मुक्त भारत देश का निर्माण करना है।
वन स्टॉप सेंटर की सेंटर प्रशासक आरती कुमारी ने बताया कि जिला समाहरणालय में स्थित वन स्टॉप सेंटर, गया में 50-100 की संख्या में प्रतिदिन आने वाले आम जनता की काउंसलिंग के साथ साथ बाल विवाह उन्मूलन और महिला हिंसा उन्मूलन और के लिए जागरूक किया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न आदि से संबंधित मामले पर प्रकाश डाला गया और नारेबाजी के साथ आम जनता को जागरूक किया गया।इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की सेंटर प्रशासक आरती कुमारी,केस वर्कर अर्चना सिन्हा,जी एन एम रीता कुमारी, समाहरणालय के कर्मीगण तथा आम जनता उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!