Saturday, September 26, 2026
HomeBiharबीथो शरीफ दरगाह के पास से 80 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार।

बीथो शरीफ दरगाह के पास से 80 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार।

बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को चाकंद थाना की पुलिस ने बीथो शरीफ दरगाह के पास से 80 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक पैशन प्रो बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल शराब के परिवहन में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब कारोबार की सूचना मिलने के बाद टीम ने बीथो शरीफ दरगाह के समीप कार्रवाई की। पुलिस को मौके पर पहुंचता देख शराब कारोबारी बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन कारोबारी हाथ नहीं लग सका। इसके बाद बरामद शराब और बाइक को चाकंद थाना परिसर लाया गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!