Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedबेलागंज पांच फरार आरोपियों के घर पर इश्तहार चिपकाया

बेलागंज पांच फरार आरोपियों के घर पर इश्तहार चिपकाया

बेलागंज।शुक्रवार को बेलागंज थाना की पुलिस ने बेलागंज थाना के विभिन्न कांडों में लंबे अरसे से फरार चल रहे अपराधियों और अभियुक्तों के घरों पर इस्तिहार चिपकाया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चार गांवों के पांच अभियुक्तों के घर में इस्तिहार चिपकाया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी ममता देवी,पति अखिलेश कुमार और अखिलेश कुमार पिता मुरारी सिंह के घर इस्तिहार चिपकाया गया है। वहीं भिंडासपुर गांव में निरंजन सिंह, पिता देवेंद्र सिंह, अकल बिगहा गांव में पिंटू कुमार चौधरी, पिता विजय नारायण चौधरी एवं दलेलचक गांव में मंटू यादव, पिता इंद्रदेव यादव के घर इस्तिहार चिपकाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कोर्ट के इस आदेश को न मानने पर उक्त अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!