Saturday, October 24, 2026
HomeBiharबेलागंज पुलिस ने भिन्न भिन्न मामले में 13 लोगो को भेजा जेल

बेलागंज पुलिस ने भिन्न भिन्न मामले में 13 लोगो को भेजा जेल

बेलागंज थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में 13 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला , मारपीट एवं न्यायालय से निर्गत वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें में सालेपुर गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले में राहुल कुमार एवं मनोज मांझी। एवं वाजिदपुर गांव से मारपीट करने के मामले में फुलेंद्र यादव पंकज कुमार एवं गोरे कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बेलाडीह भूई टोली से मार्केट करने के मामले में आरोपीय रहे नित्य मांझी एवं चुन्नू मांझी को गिरफ्तार किया गया है। वही जादोपुर गांव से दो पक्षों में मारपीट करने के मामले में आरोपी रहे मोहम्मद अनवर मोहम्मद नवाब मुंशी मोहम्मद अरमान मोहम्मद आलमगीर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बेलागंज डीह गांव से पुलिस ने न्यायालय से निर्गत रहे वारंटी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पुलिस ने सभी आरोपी को जेल भेज दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!