Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedबेलागंज में शांति समिति की बैठक

बेलागंज में शांति समिति की बैठक

बेलागंज। मुहर्रम पर्व पर शांति, सद्भावना और आपसी सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से गुरुवार को बेलागंज थाने में शांति समिति सह पुलिस पब्लिक सहयोग समिति की बैठक हुई। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार और सीओ गजानंद मेहता के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम का ताजिया जुलूस के लिए प्रशासनिक स्तर से लाइसेंस लेना आवश्यक है। पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने, असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन तत्पर रहेगा। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने मुहर्रम जुलूस के आयोजकों से कहा कि प्रशासन द्वारा ताजिया जुलूस के लिए निर्धारित रुट का हर हालत में पालन करना होगा। मुहर्रम में अशांति फैलाने वाले तत्वों से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगी। बैठक में सीओ गजानंद मेहता ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चिन्हित स्थानों पर सशस्त्र बलों की तैनाती किया गया है। बैठक में सब इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, पूर्व मुखिया रामविनय सिंह,बद्दूद खान, सुरेश यादव, भाजपा नेता सह मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, भारत युथ एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.वसीम अंसारी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!