Monday, October 26, 2026
HomeBiharबेलागंज सीएचसी में एक्सरे सेंटर का उद्घाटन

बेलागंज सीएचसी में एक्सरे सेंटर का उद्घाटन


बेलागंज। प्रखंड मुख्यालय सीएचसी में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने एक्सरे सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर बेलागंज सीएचसी में एक्सरे मशीन लगाई गई है। यहां एक्सरे सेंटर शुरू होने से सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले रोगियों को पैसे की बचत होगी।बाजार में संचालित ज्यादातर एक्सरे सेंटर  नौसिखिए ऑपरेटर चलाते हैं। लेकिन सीएचसी में एक्सपर्ट द्वारा एक्सरे मशीन को ऑपरेट किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार, डीपीएम निलेश कुमार, संजीव कुमार सहित सीएचसी के स्टाफ उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!