Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedमध्य विद्यालय डुमरी में कार्यरत शिक्षिका अनुष्का कुमारी की हुई असमायिक मौत

मध्य विद्यालय डुमरी में कार्यरत शिक्षिका अनुष्का कुमारी की हुई असमायिक मौत

गया।जिले के फतेहपुर प्रखण्ड के मोरहे पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में कार्यरत शिक्षिका अनिष्का कुमारी का असमायिक निधन इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गया।मिली जानकारी के अनुसार अनिष्का कुमारी नवंबर 2023 से बीपीएससी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। जो गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार सिन्हा की पुत्री थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि आकस्मिक अवकाश लेकर इलाज करा रही थी। शिक्षिका की मां ने बताया कि दो दिन पहले तबियत ज्यादा बिगड़ी तो अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उस समय स्थिति ठीक थी। बीती रात अचानक तबियत अधिक बिगड़ गई तो देर रात  एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।उस समय सब कुछ ठीक था। सुबह 4 बजे के आसपास अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया कि उल्टी की शिकायत आने के बाद गले में कुछ फंस जाने के कारण स्वसन क्रिया की तकलीफ ज्यादा हुई। इसके कुछ देर बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिस गांव में पढ़ाती थीं, उस गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को सुबह स्थानीय विष्णुपद स्थित शमशान घाट में पवित्र फल्गु नदी के तट पर अंत्येष्टि की गई। मृतक शिक्षिका अनिष्का कुमारी अविवाहित थी। उनके निधन पर फतेहपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष रवि शंकर कुमार,शिक्षक यदुनंदन यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी के प्रभारी रेखा कुमारी,शिक्षक लाडले हर्षण,शिक्षक राजकुमार पासवान एवं अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल,अरुण कुमार सिन्हा,श्रवण कुमार आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Most Popular

error: Content is protected !!