Thursday, October 29, 2026
HomeBiharमध्य विद्यालय शकूराबाद में छात्र एवं शिक्षकों में समन्वय स्थापित करने के...

मध्य विद्यालय शकूराबाद में छात्र एवं शिक्षकों में समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया तिथि भोज का आयोजन

जहानाबाद ।रतनी – बिहार सरकार के शिक्षा सचिव द्वारा शिक्षा में सुधार एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं शिक्षकों एवं छात्र के साथ समन्वय स्थापित हो ,इस उद्देश्य को लेकर एक नई पहल किया गया है।
शिक्षा विभाग सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन कर एक नई पहचान दी जाएं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शकूराबाद मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अन॑त कुमार ने तिथि भोज का आयोजन किया।
तिथि भोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सर्वजीत कुमार, मध्यान्ह प्रभारी रामप्रवेश पासवान, प्रखंड प्रमुख पति, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उचिटा प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक ने अपना-अपना विचार रखा। एवं इस तरह के कार्यक्रम से अभिभावकों तथा बच्चों को सरकारी विद्यालयों से लगाव बढ़ाने की एक अच्छी पहल बताया। वही प्रभारी प्रधानाध्यापक अन॑त कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा सचिव के निर्देशन के तहत जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में एक अच्छी सोच तथा समाजिक ज्ञान की प्राप्ति होगी।
वही कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोगों के साथ साथ बच्चों ने भी तिथि भोज में शामिल रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!