Saturday, October 24, 2026
HomeBiharमनीष शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनीष शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेलागंज। गया पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में 13 वर्ष से फरार वांछित कुख्यात नक्सली सुजीत दास उर्फ कुलेंद्र को गिरफ्तार किया गया है, इस कांड में संयुक्त 10 आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुका है 5/3/2011 के मनीष शर्मा हत्याकांड को बादी के द्वारा फर्दबयान दिया गया था कि अपने भतीजा के साथ घर का कपड़ा खरीद कर लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ माओवादी उग्रवादी द्वारा अचानक उनके भतीजे पर गोली चल दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो चुकी थी, इसी संबंध में बेलागंज थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी, तभी गया पुलिस को सूचना मिली की बुधवार के दिन मोहनपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर बाजार में वांछित फरार चल रहे कुख्यात नक्सली सुजीत दास उर्फ कुलिंदर मोहनपुर बाजार में आया हुआ है जिसकी सूचना तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था गया के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष बेलागंज के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी एवं एटीएस के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया, युक्त नक्सली सुजीत दास उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तारी के लिए मोहनपुर बाजार पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया,पकड़ा गए व्यक्ति का नाम और पता पूछने पर अपना नाम सुजीत दास उर्फ कुलेंद्र पिता जामुने दास ग्राम शंकरपुर थाना बेलागंज बताया। गिरफ्तार नक्सली ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है , गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!