Saturday, October 24, 2026
HomeBiharमहिला थाना के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

महिला थाना के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

गया।बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन मे महिला थानाध्यक्ष कुमारी शशिकला सिन्हा के द्वारा शास्त्री नगर स्थित जय हिंद पब्लिक स्कूल में सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जय हिंद पब्लिक स्कूल शास्त्री की तीन छात्राएं चयनित हुई। चयनित छात्राओं में अपराजिता राय को प्रथम स्थान, साक्षी कुमारी को द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अदिति सिंन्हा रही।
बुधवार को पुलिस ऑफिस में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार द्वारा उक्त सभी सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। एसएसपी ने सफल प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज और पुलिस के रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में महिला थाना की पुअनि सावित्री देवी,सिपाही पिंकी कुमारी एवं अंजली कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

Most Popular

error: Content is protected !!