Sunday, October 25, 2026
HomeBiharमहूएत पंचायत में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का किया गया उदघाटन

महूएत पंचायत में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का किया गया उदघाटन

वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर पर स्थित सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत महूएत में गुरुवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का उदघाटन पंचायत मुखिया संतोष साव एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया. उदघाटन समारोह के उपरांत बीएमसी गिरिजेश कुमार सिंह ने बताया कि  हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर  सोमवार , मंगलवार एवं गुरुवार को बच्चों एवं गर्भवती महिला को नियमित टीकाकरण लगाया जाएगा. साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को एएनसी जांच भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि समय समय पर नियमित टीकाकरण किए जाने से बारह जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है. इस मौके पर प्रखंड हेल्थ मैनेजर सैयद नैयर आजम, एकाउंटेंट धीरज कुमार,  डाटा ऑपरेटर शैलेश कुमार, सीएचओ संगीता कुमारी, एएनएम हेमलता कुमारी, अर्चना कुमारी, आशा कार्यकर्ता कंचन कुमारी, सुनीता कुमारी, पेड मोबिलाइजर अंजू कुमारी , आरती कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!