Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharमां मनोकामना दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया, महाआरती में शामिल...

मां मनोकामना दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया, महाआरती में शामिल हुए भक्तगण

गया शहर के लोको कॉलोनी में मां मनोकामना दुर्गा मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस मंदिर के स्थापना दिवस को लेकर प्रातःकाल में विशेष पूजा अर्चना की गई। अपराह्न में हवन यज्ञ आदि अनुष्ठान पूर्ण किया गया। जिसमें आयोजक समिति के लोगों के अलावा कई भक्त शामिल हुए। स्थापना दिवस को लेकर मंदिर की विशेष तौर पर फूलों से सजावट की गई है।
संध्या काल में विशेष रूप से महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें लोको कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों के अलावा उनके आश्रित तथा आसपास से काफी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। महाआरती के बाद आयोजन समिति के लोगों के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।  दर्शन करने आ रहे भक्तजनों व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
बता दें इस मंदिर का निर्माण और माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना 5 फरवरी 2012 को माघ वसंत पंचमी की तिथि को किया गया था। इस मंदिर के निर्माण के बारे में आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि लोको कॉलोनी में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम रेलकर्मियों के लोगों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया था। गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक यह मंदिर काफी सुर्खियों में रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी विभूति  पंडित ने बताया कि मां के दरबार में आने वाले हर प्राणी की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने के लिए काफी दूर दूर से भक्त आते हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!