Sunday, October 25, 2026
HomeBiharमाइक्रोफाइनेंस बैंक लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

माइक्रोफाइनेंस बैंक लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

गया। जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खंजाहांपुर में गांधी जयन्ती के दिन हुए निजी माइक्रोफाइनेंस बैंक लूट कांड मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि  इस मामले को काफ़ी गंभीरता से लिया गया था एएसपी मो0 अनवर जावेद अंसारी लगातार इस मामले के उद्भेदन में लगे हुए थे वहीं एएसपी अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का भी गठन हुई थी भी , घटना के बाद तुरंत एएसपी अनवर जावेद अंसारी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण शुरू कर दिए थे उसके बाद एसएसपी आशीष भारती भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर काफ़ी बारीकी से आसपास लगे कैमरा से फुटेज लेकर जाँच में जुट गए थे और तुरन्त एसआईटी टिम का गठन कर दीए थे पुलिस के हाथ फुटेज जो हाथ लगी थी उसी आधार पर अनुसंधान शुरू की गई थी प्राप्त सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सहाई विगहा गांव से आकाश कुमार व विकाश कुमार नाम के दो युवक को गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया वहीं 4900 रुपये नगद व चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। बता दें कि गिरफ्तार आकाश कुमार सहाई विगहा वहीं विकाश सिसमबाग का निवासी है।

Most Popular

error: Content is protected !!