Sunday, October 25, 2026
HomeBiharमारपीट में पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया हमला दो लोग घायल

मारपीट में पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया हमला दो लोग घायल

शेरघाटी । स्थानीय थाना क्षेत्र के समदा गांव में पुराने रंजीश को लेकर हुई मारपीट में पड़ोसी ने एक युवक सहित दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विरंजन पासवान एवं अनिता कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विरंजन पासवान को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया. वहीं अनिता कुमारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शेरघाटी थाने में तैनात पदाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के बाद मदन पासवान ने धारदार हथियार से विरंजन पासवान एवं युवती अनिता कुमारी पर हमला कर दिया जिससे दोनों लोग घायल हो गए निरंजन की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसके पेट में बड़ा घाव लगा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Most Popular

error: Content is protected !!