Tuesday, June 23, 2026
HomeBiharमेन थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदू बिगहा गांव में एक युवक का शव...

मेन थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदू बिगहा गांव में एक युवक का शव कुट्टी के ढेर के अंदर दबा हुआ मिला

बेलागंज ।गया जिले के मेन थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदू बिगहा गांव में एक युवक का शव कुट्टी के ढेर के अंदर दबा हुआ मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदू बिगहा निवासी स्व मदन यादव के पुत्र 55 वर्षीय श्री यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति अशोक यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मेन थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!