Sunday, October 25, 2026
HomeBiharराजमाता जीजाबाई ट्रॉफी हेतु झारखंड फुटबॉल महिला राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता बने...

राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी हेतु झारखंड फुटबॉल महिला राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता बने एस नेयाजउद्दीन

बेलागंज।+2 आज़ाद हाई स्कूल, चाकंद (रेवाड़ा) प्रिंसिपल एस नेयाजउद्दीन को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 2024-25 के लिए 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल महिला राष्ट्रीय टीम का चयनकर्ता नामित किया गया है।

इस संबंध में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सम्मानित सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने उनसे अनुरोध किया है कि टीम को 15–16 अक्टूबर 2024 को रिलीज कर दें, क्योंकि अंतिम टीम का चयन धनबाद फुटबॉल स्टेडियम, धनबाद में किया जाएगा, जिसके बाद टीम 16 अक्टूबर 2024 को सिलीगुड़ी के लिए रवाना होगी।

इस मौक़े पर +2 आजाद उच्च विद्यालय के सचिव एस सबाहुउद्दीन उर्फ सिब्बू बाबू, खतीब अहमद, मोती करीमी, एस इफरानउद्दीन, युवा नेता रंजेश कुमार, भारत युथ एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी, भाकपा माले नेता तारीक अनवर व सुनील कुमार सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Most Popular

error: Content is protected !!