बेलागंज।खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड बनाने में अब परिवार के सभी लोगों का केवाईसी करवाना जरूरी है। सिर्फ परिवार के मुखिया के केवाईसी पर राशन कार्ड निर्गत नहीं होगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जो भी राशन कार्ड विभाग द्वारा जारी किया जाएगा, उसमें परिवार के मुखिया के साथ साथ राशन कार्ड के आवेदन में जितने भी लोगों का नाम रहेगा, जबतक सभी का केवाईसी अनिवार्य है। जबतक सभी का केवाईसी नहीं होगा राशन कार्ड जारी नहीं किया जा सकता। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के लिए कुल 1246 राशन कार्ड बनाने का टारगेट रखा गया था। इसके लिए 1274 आवेदन की एंट्री की गई है। जिसमें 254 कार्ड जारी कर दिया गया है। जबकि अन्य में केवाईसी के रूकावट को लेकर कार्य लंबित है। आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर सभी पीडीएस के दुकानदारों को भी आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द आवेदन कर्ताओं से अपील किया है कि जो भी लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन किए हैं उन्हें आवेदन में सभी नामित परिवार के लोगों का केवाईसी करवाना अनिवार्य है।






