Home Bihar राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं उन्हें भी नहीं पता, चुनाव में जाति जनगणना की बात कर रहे थे और अब अमेरिका जाकर आरक्षण खत्म करने का बोल रहे हैं
Bihar

राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं उन्हें भी नहीं पता, चुनाव में जाति जनगणना की बात कर रहे थे और अब अमेरिका जाकर आरक्षण खत्म करने का बोल रहे हैं

Share
Share

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्णियाँ में प्रेस वार्ता के दौरन पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपनी ही बात से पलटने के लिए तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोल दे उनको खुद को भी नहीं पता। कुछ महिनों पहले जब देश में लोकसभा चुनाव थे तब वह पूरे देश में घूम-घूमकर जाति जनगणना की बात कर रहे थे और कह रहे थे कि अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट की तय 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को भी बढ़ाए जाना चाहिए। लेकिन अब वह अमेरिका जाकर अपनी ही बात से पलट गए हैं। इसलिए अब उनकी आरक्षण को लेकर क्या विचार और सोच हैं वह तो उनके साथी कांग्रेसी नेता ही बेहतर बता पाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!