Sunday, October 25, 2026
HomeBiharलोजपा (रा.) के नेता के पुत्र की डेंगू से हुई मौत

लोजपा (रा.) के नेता के पुत्र की डेंगू से हुई मौत

कोंच। बीती रात टिकारी विधानसभा से लोजपा (रा.) के प्रत्याशी रहे कमलेश शर्मा के पुत्र प्रियांशु भारद्वाज की मौत डेंगू से हो गई। प्रियांशु पिछले आठ दिनों से डेंगू की बीमारी की चपेट में था। दो दिन पूर्व ही अस्पताल से चिकित्सकों ने छुट्टी की थी। बुधवार की रात अचानक तबियत फिर से बिगड़ी। साथ रहे दोस्तों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। प्रियांशु भारद्वाज जेएनयू में पढ़ाई करता था। प्रियांशु के मौत की सूचना के बाद टिकारी विधानसभा सहित आसपास के पूरे जिले से लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

Most Popular

error: Content is protected !!