Friday, October 30, 2026
HomeBiharवजीरगंज के घुरियावां में दो पक्षों में मारपीट दर्जभन भर लोग घायल

वजीरगंज के घुरियावां में दो पक्षों में मारपीट दर्जभन भर लोग घायल

वजीरगंज । बीते  सोमवार की रात्रि वज़ीरगंज  थाना क्षेत्र अंतर्गत् घुरियावां गांव में दो पक्ष आपस में भीड़ गये, जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गये। रात्री को दोनों पक्षों के घायलों का इलाज वजीरगंज सीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि एक पक्ष के महेश चौधरी एवं दूसरे पक्ष के विनय कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित मामले में गांव के ही 13 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें महेश चौधरी, विपीन, विकास, मुकेश, बिटु मांझी, राजा मांझी, रंजीत कुमार, मोहन, श्रवण एवं विजय मांझी सहित अन्य लोग शामिल हैं। मुखिया प्रकाश चौधरी ने बताया कि महेश चौधरी के यहां शेख साहब का खस्सी कटा था, भोज के बाद बकरे के अवशेष को विधिवत गांव के सीमान्त जगह नदी के किनारे पर मिट्टी खोदकर अंदर दबा कर जब वे लोग लौट रहे थे, तभी स्कूल के निकट मारपीट हुई है।

Most Popular

error: Content is protected !!