Sunday, September 20, 2026
HomeBiharवजीरगंज के टिपौ से चोरी गया सूमो विक्टा पुलिस ने किया बरामद

वजीरगंज के टिपौ से चोरी गया सूमो विक्टा पुलिस ने किया बरामद

वज़ीरगंज।वजीरगंज  थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवां के टिपौ से एक सूमो विक्टा की चोरी हो गई, जिसकी सूचना पीड़ित चन्दन केशरी ने बीते बुधवार की संध्या पहर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ घंटे के अंदर वाहन को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि वाहन को जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग कर गया जी विष्णुपद के खटकाचक से बरामद किया गया है, लेकिन उसे चुराने वाले शातिर पकड़ में नहीं आ सके हैं। वहीं पीड़ित के साथी विजय भारती ने बताया कि वाहन की चोरी संभवत: मंगलवार की रात्री को चन्दन के घर के बाहर से हो गई थी, जिसकी जानकारी चंदन को बुधवार की संध्या पहर हुई, उसने वाहन में लगे जीपीएस ट्रैकिंग का एप्लिकेशन अपने मोबाईल में खोलकर देखा तो उसका वाहन का लोकेशन गया के बाईपास में दिखाने लगा, उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तब उसे तुरंत बरामद कर लिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!