Friday, October 23, 2026
HomeBiharवजीरगंज के भंगौसा में युवा कांग्रेस की लगी चौपाल

वजीरगंज के भंगौसा में युवा कांग्रेस की लगी चौपाल

वजीरगंज। वार्ड चलो, पंचायत चलो अभियान के तहत बुधवार को भंगौसा में युवा कांग्रेस चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीण महिला एवं युवा समूह को संबोधित करते हुए वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 शशि शेखर ने कहा कि हमारे परिवार एवं समाज और देश के विकास में युवाओं अहम भागीदारी है। हमें व्यक्तिगत लाभ को छोड़कर देश और समाज हित में निर्णय लेने वाले राजनैतिक पार्टीयों का सहयोग करना चाहिये। मौके पर चौपाल को गया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, प्रदेश प्रभारी सम्राट केशरी जेना, मगध प्रभारी सह युवा कांग्रेस बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, मुख्य प्रवक्ता विशाल कुमार यादव, मो0 गालीब, बिहारी सिन्हा, कुन्दन कुमार, मुन्ना मांझी, आयुष सेठ, सतिश कुमार, गजेन्द्र सिंह एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया।
फोटो :- वजीरगंज के भंगौसा में बुधवार को युवा चौपाल को संबोधित करते वजीरगंज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह युवा कांग्रेस नेता डॉ0 शशि शेखर

Most Popular

error: Content is protected !!