Friday, October 23, 2026
HomeBiharवजीरगंज के महुगाईन आहर में डूबकर वृद्ध की मौत

वजीरगंज के महुगाईन आहर में डूबकर वृद्ध की मौत

वजीरगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत् महुगाईन निवासी 57 वषीय वृद्ध बालेश्वर यादव की मौत गांव के आहर में डूबने से हो गई। इस मामले का तब चला जब सोमवार की सुबह उनका शव आहर में तैरता मिला। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि परिजनों ने रविवार की देर रात उनके गायब होने व आहर में डूबने की आशंका जाहीर की थी, इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे और सुबह उनका शव आहर में तैरता मिला। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वे शौच के लिये निकले थे, पैर फिसलने से शायद वे गहरे पानी में चले गये और डूब गये। कुछ लोगों ने संध्या पहर आहर में कूदकर ढूंढने का प्रयास भी किया था, लेकिन नहीं मिलने पर थाना को सूचना दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!