Monday, September 14, 2026
HomeBiharवजीरगंज-फतेहपुर मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल

वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल

वजीरगंज (गया)। वजीरगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम डाक बाबा के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना शाम करीब आठ बजे उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से एक चारपहिया वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घायलों की पहचान सोनू कुमार (पिता धाल वीर मांझी) एवं मनीष कुमार (पिता अवध राजवंशी), दोनों निवासी छुमाहा थाना सिरदला तथा संजीत कुमार निवासी पकरिया थाना फतेहपुर के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. त्यागी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय जांच में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है, जबकि दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं। तीसरे युवक को मामूली चोट लगने की बात कही गई है।

डॉ. त्यागी ने बताया कि दो घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर जांच एवं उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच), गया रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!