Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज फोरलेन बाईपास में फिर से एक बाईक सवार की हुई मौत,...

वजीरगंज फोरलेन बाईपास में फिर से एक बाईक सवार की हुई मौत, एक घायल

वजीरगंज । गया – राजगीर एनएच 82 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत् फोरलेन बाईपास बभंडिह चौक के निकट मंगलवार की संध्या पहर लगभग सवा चार बजे एक तेज रफ्तार से आ रहे कार ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे एक बाईक सवार की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि बाईक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घायल को इलाज के लिये एक अन्य बाईक सवार ने वजीरगंज सीएचसी लाया, वहीं दूसरे को ऑटो से इलाज के लिये लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा घायल आर्यन को इलाज के बाद एएनएमसीएच रेफर किया गया, उसके सर एवं पैर में गंभीर चोट थी। मृतक कोल्हना निवासी सुबोध सिंह का इकलौता 27 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार था, जो अपने साथी गांव के ही आर्यन कुमार के साथ वजीरगंज से वापस अपने घर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची और घटना में शामिल बाईक एवं कार को थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता सुबोध सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं कार चालक घटना स्थल से फरार हो गया है।
प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार से नवादा से गया के तरफ जा रही थी, जो संभवत: बैजनाथ धाम से वापस लौट रहे होंगे, वहीं बाईक वजीरगंज से निकलकर बाईपास रोड पर चढ़ा था। इसी दरम्यान कार अनियंत्रित होकर बाईक से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। निकट के लोगों ने बताया कि फोरलेन पर दखिनगांव, पुनावां एवं बभंडीह चौक पर आये दिन दुर्घटना हो रही है, इससे बचाव के लिये एनएच प्रबंधन ने विशेष कोई पहल नहीं की है।

Most Popular

error: Content is protected !!