Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज: मामूली विवादों को लेकर आपसी झड़प में दर्जन भर लोग घायल

वजीरगंज: मामूली विवादों को लेकर आपसी झड़प में दर्जन भर लोग घायल

वजीरगंज। विगत दो दिनों के अंदर क्षेत्र के भिंडस, पतेड़ एवं भरेती में मामूली विवाद को लेकर आपसी झड़प में लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि भिंडस में रास्ता विवाद एवं पतेड़ में होलिका दहन में लकड़ी डालने सहित  भरेती में नलजल को लेकर विवाद हुआ, जिसमें कुछ लोग  मामूली रूप से घायल हुए हैं । सभी को वज़ीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  से प्राथमिक उपचार करवाया गया, जिनमें से कुछ लोग रेफर भी हुए हैं। सभी पीड़ित पक्षों से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं होली को लेकर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।

Most Popular

error: Content is protected !!